After Header-1

चौकीदार नियुक्ति सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाला राज्य का पहला जिला बना रामगढ़, माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा 72 कर्मियों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र

रामगढ़। रामगढ़ एवं बोकारो जिला के लिए फुटबॉल मैदान, ललपनिया, गोमिया, बोकारो में आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा रामगढ़ जिला स्तरीय चौकीदार बहाली के तहत चयनित 72 कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इसी के साथ रामगढ़ जिला राज्य में सफलतापूर्वक चौकीदार नियुक्ति पूर्ण करने वाला पहला जिला बना। लंबे समय से लंबित चौकीदार बहाली पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया पूर्ण की गई। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त चौकीदारों को शुभकामनाएं दी एवं सभी के साथ फोटो भी खिंचवाया। कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने सभी नवनियुक्त चौकीदारों को शुभकामनाएं देते हुए आने वाले समय में बेहतर तरीके से कार्य करने की बात कही। इस दौरान सभी नवनियुक्त कर्मियों ने पारदर्शी तरीके से चयन प्रक्रिया पूर्ण होने पर अपना आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.