After Header-1

रामदेवरा मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

जैसलमेर। राजस्थान में जैसलमेर के रामदेवरा कस्बे में इन दिनों चले रहे लोकदेवता बाबा रामदेवरा मेले के दौरान रामदेव मन्दिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार रात पोकरण रेलवे स्टेशन की टिकिट खिड़की पर एक व्यक्ति द्वारा पर्ची छोड़कर रामदेवरा मन्दिर को मन्दिर में चढ़ाये जा रहे कपड़े के घोड़े में बम रखकर उड़ाने की धमकी दी गई हैं। इसके बाद पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेन्सियां सतर्क हो गई हैं।

इसके बाद पूरे रामदेवरा मेला को पुलिस एवं खुफिया एजेन्सियों ने अपने घेरे में लेते हुए वहां पर कड़ी सुरक्षा जांच पड़ताल करते हुए ऐतिहात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि मंगलवार रात जिले के पोकरण रेलवे स्टेशन की टिकिट खिड़की पर किसी व्यक्ति ने एक पर्ची छोड़ी जिसमें लिखा था कि रामदेवरा मन्दिर में चढ़ाये जा रहे कपड़े के घोड़े में बम रखा हुआ हैं जिससे रामदेवरा मन्दिर को उड़ा दिया जायेगा।

इस धमकी भरी पर्ची को टिकिट बाबू द्वारा जी.आर.पी के जरिये पुलिस के पास पहुंचने पर पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी हैं। श्रृद्धालुओं द्वारा लाये जा रहे कपड़ों के घोड़ो को गहन जांच पड़ताल में अंदर ले जाने के लिए अनुमति दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी व्यवस्था रखी गई हैं। सादी वर्दियों में पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ बम स्कॉयड व डॉग स्कॉयड दस्ते की तैनती की गई हैं जो श्रृद्धालुओं की गहन जांच पड़ताल के बाद उन्हें मन्दिर में प्रवेश दिया जा रहा हैं।

हालांकि यह धमकी किसी शरारती तत्व का काम हो सकता हैं लेकिन पुलिस इसको हल्के में नहीं लेते हुए पूरी सतर्कता बरतते हुवें मेले की व्यवस्था को सुचारु बना रही हैं। गौरतलब हैं कि गत पांच सितंबर से जैसलमेर के रामदेवरा कस्बे में अंतराजीय रामदेवरा मेला चल रहा हैं जिसमें आज तक लाखों श्रद्धालु देश के विभिन्न कौने से आकर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.