After Header-1

केदारनाथ :  यात्रियों पर गिरा पहाड़ से पत्थर , 5 की मौत,  रेस्क्यू अभियान जारी

देहरादून। बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे तीर्थ यात्रियों पर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिर गया, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। और तीन श्रद्धालु घायल हो गए। रेस्क्यू टीम भूस्खलन क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान चला रही है।

केदार घाटी में लगातार बारिश के चलते रेस्क्यू कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। केदारनाथ मार्ग पर कोतवाली सोनप्रयाग से लगभग एक किलोमीटर दूर गौरीकुंड की तरफ भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सोमवार देर शाम यह घटना हुई। बाबा केदार के दर्शन कर कुछ तीर्थयात्री गौरीकुंड से सोनप्रयाग की तरफ आ रहे थे, तभी अचानक पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने तो भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन कुछ यात्री मलबे की चपेट में आ गए।

भूस्खलन की सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीमों ने देर रात मलबा हटाकर गोपाल जी अचेत अवस्था में मलबे से निकाला। जिन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तीन श्रद्धालुओं को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस प्रशासन ने रात को भी अभियान जारी रखने का निर्णय लिया, लेकिन खराब मौसम और लगातार पत्थर और मलबा आने के कारण रेस्क्यू टीमों को कार्य रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह मौसम ठीक होने पर और पहाड़ी से मलबा गिरने से रुकने पर रेस्क्यू टीमों ने दोबारा मलबा हटाने का काम शुरू किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.