After Header-1

Paris Paralympics 2024 : प्रवीण कुमार ने हाई जंप में जीता स्वर्ण पदक, भारत ने ध्वस्त किया टोक्यो का रिकॉर्ड

पेरिस। टोक्यो खेलों के रजत पदक विजेता भारत के प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीत लिया। पहली बार भारत ने पैरालंपिक गेम्स में छह गोल्ड मेडल जीते हैं। इससे पहले भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में पांच गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था।

छोटे पैर के साथ पैदा हुए प्रवीण (21 साल) ने छह खिलाड़ियों में 2.08 मीटर से सत्र की सर्वश्रेष्ठ कूद लगाई और शीर्ष स्थान हासिल किया। अमेरिका के डेरेक लोकिडेंट ने 2.06 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ रजत पदक जीता जबकि उज्बेकिस्तान के टेमुरबेक गियाजोव ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 2.03 मीटर से तीसरा स्थान हासिल किया। टी64 में वो एथलीट हिस्सा लेते हैं जिनके एक पैर के निचले हिस्से में मामूली रूप से मूवमेंट कम होता है या घुटने के नीचे एक या दोनों पैर नहीं होते।

Leave A Reply

Your email address will not be published.