डीआईजी हजारीबाग के निर्देश पर एस पी रामगढ़ द्वारा अवैध कोयला कारोबारीयो पर बड़ी कार्रवाई

लकड़ी गेट से सेकंडों बोरा में लगभग 20 टन अवैध कच्चा कोयला बरामद

कुजू । डीआईजी हजारीबाग के निर्देश पर गुरुवार की रात एसपी रामगढ़ द्वारा छापामारी अभियान चलाकर कुजू ओपी अंतर्गत लकड़ी गेट से भारी मात्रा में अवैध कच्चा कोयला बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार कुजू ओपी क्षेत्र में महीनों से अवैध कोयला का कारोबार जारी था। लकड़ी गेट स्थित एक घर के चार दिवारी के अंदर बोरा में भर कर कोयला रखा गया था। सैकड़ो बोरा में रखा कोयला लगभग 20 टन आंका जा रहा है। जप्त कोयले को शुक्रवार की सुबह सीसीएल सुरक्षा विभाग की देखरेख में कुजू सीसीएल रेलवे साईडींग भेज दिया गया। अवैध कोयला कारोबारीयो द्वारा ट्रैकों पर कोयला लादकर रांची जमशेदपुर सहित डेहरी और बनारस के मंडीयो में कोलियरी का साइड पेपर लगाकर भेजा जाता था। इधर समाचार लिखे जाने तक कुजू पुलिस द्वारा अवैध कोयला कारोबारीयो के विरुद्ध मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.