After Header-1

छत्तीसगढ़ में नारायणपुर व कांकेर की सीमा पर मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली ढेर

रायपुर/नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह सर्चिंग पर निकली सुरक्षबलों की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। मारे गए तीनों नक्सली महिला हैं, जिनके शव बरामद कर लिये गए हैं।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीनों महिला नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गए हैं। अभी मुठभेड़ जारी है।

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ के संयुक्त दल को मौके पर रवाना किया गया था। इसी दौरान घात लगाए नक्‍सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने नक्‍सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों की जवाबी कार्रवाई में तीन नक्‍सली ढेर हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी जवान सुरक्षित हैं। सर्च अभियान जारी है। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.