डा.प्रतिमा सिंह बनी अतिरिक्त कोआर्डिनेटर, कांग्रेसियों ने दी बधाई

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह को राजीव गांधी स्टडी सर्किल उत्तराखण्ड राज्य कोर्डिनेटर प्रो. देवेन्द्र त्यागी के साथ अतिरिक्त कोर्डिनेटर बनाये जाने पर कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई दी है तथा राजीव गांधी स्टडी सर्किल के चेयरमैन श्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है।
राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर प्रो. सतीश कुमार द्वारा स्टडी सर्किल के चेयरमैन श्री अशोक गहलोत के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह को उत्तराखण्ड राज्य का अतिरिक्त कोर्डिनेटर नियुक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी एवं राजीव गांधी जी के विचारों को बढ़ाने एवं उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.