Air India के विमान में बम की धमकी, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर फुल Emergency घोषित

तिरुवनंतपुरम। मुंबई से आए ‘एअर इंडिया’ के एक विमान में बृहस्पतिवार को बम की धमकी मिलने के बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई। हवाई अड्डे से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि विमान सुबह करीब आठ बजे हवाई अड्डे पर उतरा।

उन्होंने बताया कि इसमें 135 यात्री सवार थे और विमान को ‘आइसोलेशन बे’ में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजकर 44 मिनट तक यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूत्रों ने बताया कि विमान के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास पहुंचने पर पायलट ने बम की धमकी मिलने की जानकारी सुबह साढ़े सात बजे दी जिसके बाद सुबह सात बजकर 36 मिनट पर हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई।

सूत्रों ने बताया, ‘‘ सभी सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे में परिचालन संबंधी कोई बाधा नहीं है।’’ अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि धमकी किसने और कैसे दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.