After Header-1

जम्मू-कश्मीर के नए DGP बने आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात

नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा के जाने माने अधिकारी नलिन प्रभात को बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर पुलिस का विशेष महानिदेशक नियुक्त किया गया और वह 30 सितंबर को आर आर स्वैन की सेवानिवृत्ति के बाद बल की कमान संभालेंगे। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रभात को ‘‘तत्काल प्रभाव’’ से जम्मू-कश्मीर भेजा गया है।

इसमें कहा गया है कि 30 सितंबर को स्वैन की सेवानिवृत्ति पर, ‘‘प्रभात को जम्मू-कश्मीर का डीजीपी नियुक्त किया जाता है।’’ प्रभात (55) को तीन बार पुलिस वीरता पदक प्रदान किया जा चुका है। वह अपने पूर्व कैडर राज्य आंध्र प्रदेश के विशेष नक्सल विरोधी पुलिस बल ‘ग्रेहाउंड्स’ का भी नेतृत्व कर चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.