झारखंड का विकास टाइगर जयराम महतो के हाथों ही संभव

आज झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति इकाई रामगढ़ के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र वार्ड नंबर 4 के कोइरी टोला में अन्य दल के लोग समाजसेवी सविता देवी के नेतृत्व में पार्टी का दामन थामे। इस कार्यकर्ता मिलन समारोह में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, पंकज महतो, पवन कुमार महतो, खिरोधर महतो उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने कहा कि JBKSS/JLKM के केंद्रीय अध्यक्ष  श्री टाइगर जयराम महतो के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है तथा सभी समुदाय के लोग इस संगठन मे जुड़ रहे हैं। पार्टी के सक्रिय सदस्य पंकज महतो ने कहा कि आज झारखंड के बने 24 साल हो गए, लेकिन झारखंड आज परिभाषित नहीं हो पाया है। यहां के मूल निवासी कौन है , स्थानीय कौन है। झारखंड मे अच्छा नीति नियम नहीं बनने के कारण यहां के लोग हक अधिकार से वंचित और झारखंड का विकास टाइगर जयराम महतो के हाथों ही संभव है । निश्चित तौर पर 2024 एक बदलाव का संकेत है। अन्य दल छोड़ कर सबीता देवी, सैमुन निसा, लिखेश्वरी देवी, शिला देवी, लक्ष्मी देवी, रीता देवी, बबिता देवी, सविता देवी, सुचिता देवी, सैरुन निशा, साहिदा खातून, मीना देवी, रीता देवी, ललिता देवी, राणु देवी, सावित्री देवी, गूंजन देवी, जासो देवी, फुलासो देवी, अनिता देवी, कालेश्वरी देवी, मालती देवी, सरिता देवी, रोशीला देवी, यशोदा देवी, सुनीता देवी ने JBKSS का दामन थामा। सभी ने कहा कि टाइगर जयराम महतो के विचारों से हम लोग प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन किये है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, पंकज महतो, पवन कुमार महतो, कॉलेश्वर कुशवाहा, अमित कुशवाहा, विजय पांडे, विनोद कुशवाहा, सूरज चंद्रवंशी के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.