आजसू नेता बिनु कुमार महतो के पिता का हुआ देहावसान, पटासुर मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार

गोला(रामगढ़)।गोला प्रखंड क्षेत्र के रायपुरा निवासी सह आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य बिनू कुमार महतो के पिता भरत महतो का निधन अपने आवास में सोमवार को हो गया। वे 65 वर्ष के थे। अंतिम संस्कार पटासुर नदी के मुक्तिधाम में किया गया। दिवंगत भरत महतो के निधन पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक सुनीता देवी, काँग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, पूर्व विधायक ममता देवी, बजरंग महतो, पार्षद जलेश्वर महतो, अशोक कुमार, चंद्रशेखर कुमार, दीनु गोस्वामी, दिनेश कुमार महतो, पीयूष चौधरी, अंगद महतो, लालटू चंद्रा, जनार्दन पाठक, एहतेशाम अंसारी, नित्यानंद महतो, फूलचंद महतो, विशु रजवार, कुंदन कुशवाहा नवकुमार महतो, कालीचरण महतो, महेश महतो, कुलदीप साव, मुकेश महतो, अजय गुप्ता, पोखन महतो, जयप्रकाश महतो, कमाल शहजादा, राजाराम साव, रोशन लाल चौधरी, गोपाल चौधरी, ज्योति चौधरी आदि ने शोक व्यक्त करते हुए भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Leave a Reply