झारखंड में दोबारा बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार  : गुलाम अहमद मीर

रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित ऑफिसर्स क्लब में हुआ काँग्रेस का संवाद कार्यक्रम का आयोजन,

रजरप्पा(रामगढ़)। सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित ऑफिसर्स क्लब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी गुलाम अहमद मीर व विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी, कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, पूर्व विधायक रामगढ़ ममता देवी
मौजूद थे। मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि 2024 में फिर से झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। जैसे ही सरकार बनती हैं, दिल्ली में बैठी मोदी सरकार भी गिर जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड के लोगों को छलने और ठगने का काम कर रही हैं भाजपा। भाजपा धर्म के नाम पर हिन्दू मुस्लिम में फूट डालने का काम कर रही हैं। झारखंड कांग्रेस प्रभारी ने आगे कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जाएगी। काफी खुशी की बात है कि झारखंड में आपकी सरकार है। इसलिए आप सभी नेता एवं कार्यकर्ता चार गुना उत्साह के साथ पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करें और आने वाले 2024 के चुनाव को लेकर तैयार रहें। कार्यक्रम को  प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, पूर्व विधायक ममता देवी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, संचालन राजेन्द्रनाथ चौधरी, जकाउल्लाह व धन्यवाद ज्ञापन चितरंजन दास चौधरी ने किया। मौके पर धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, पार्षद प्रीति दीवान,  चंद्रशेखर पटवा, शांतनु मिश्रा, सीपी संतन, हाजी अख्तर आजाद, संतोष सोनी, सुधीर मंगलेश, सुंदर करमाली, प्रकाश करमाली, दिगंबर गुप्ता, मो साजिद, एहसान उल्लाह,   तारिक अनवर, कमाल शहजादा, जनार्दन पाठक, आरपी सिंह सहित कई मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.