युवा फुटबाॅलर साहिल पंवार ने मुंबई में बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव

देहरादून। वित्त मंत्री डाॅ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में प्रदेश के युवा फुटबाॅलर साहिल पंवार को सम्मानित किया। वित्त मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड विशेष रूप से देहरादून के लिए यह गर्व का क्षण है कि साहिल पंवार ने मुंबई सिटी एफसी में शामिल होकर एक नई ऊंचाई हासिल की है। उन्होंने कहा कि देहरादून के 24 वर्षीय डिफेंडर साहिल पंवार ने मुंबई सिटी एफसी के साथ एक वर्ष का अनुबंध किया है। साहिल पंवार इससे पहले भारतीय अंडर -18 फुटबाॅल टीम के कप्तान भी रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश का एक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर इतने बड़े क्लब में शामिल हुआ है। साहिल की यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देगी और उन्हें भी अपने सपनों को साकार करने की दिशा में प्रेरित करेगी। इस अवसर पर मंत्री ने साहिल पंवार के साथ युवावस्था में वाॅलीवाल खिलाड़ी के रूप में अपने अनुभवों को भी साझा किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.