After Header-1

जवाब मिलने तक नीट का मुद्दा उठाते रहेंगे : राहुल गांधी

नई दिल्ली। लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नीट के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री कुछ नहीं बाेल रहे हैं। शिक्षा मंत्री को नीट के मुद्दे पर जवाब देना चाहिए। उन्हाेंने यह भी कहा कि नीट के मुद्दे पर जवाब मिलने तक वे मुद्दा उठाते रहेंगे। राहुल गांधी साेमवार काे सत्र के बाद लाेकसभा परिसर में पत्रकाराें से बातचीत में यह बातें कहीं।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि शिक्षा मंत्री ने सदन में सुप्रीम कोर्ट और प्रधानमंत्री की बात की, लेकिन वे यह नहीं बता पा रहे हैं कि वो नीट के मुद्दे पर क्या कर रहे हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश के युवाओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हम चाहते हैं कि सरकार इस पर चर्चा करे, लेकिन वे तैयार नहीं हैं। हम ये मुद्दा उठाते रहेंगे और सरकार पर दबाव बनाते रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.