बांग्लादेश में छात्र आंदोलन, फूलबाड़ी सीमा चेक पोस्ट के रास्ते भारत लौट रहे छात्र-छात्राएं

सिलीगुड़ी। बांग्लादेश इस समय छात्र आंदोलन की आग में जल रहा है। जिस वजह से दूसरे देशों के छात्र के अलावा भारतीय फूलबाड़ी सीमा चेकपोस्ट के रास्ते भारत लौट रहे हैं।

दरअसल, बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्र आंदोलन चल रहा है। आंदोलन के चलते इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इसके साथ ही बांग्लादेश सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की घोषणा की है। इस स्थिति से भारत और नेपाल सहित विभिन्न देशों के छात्र-छात्राएं बांग्लादेश से अपने देश लौट रहे हैं। इसके अलावा, जो लोग बांग्लादेश गए हैं वे भी घर लौट रहे हैं।

शनिवार को कई छात्र-छात्राएं और पर्यटक फुलबाड़ी सीमा चेकपोस्ट से लौट रहे हैं। इनमें से कुछ पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के निवासी हैं और काफी संख्या में छात्र कई अन्य राज्यों के भी निवासी हैं।। वहीं, कुछ नेपाल के भी हैं।

बांग्लादेश से वापस आई काठमांडू की रहने वाली छात्रा अस्मिता कार्की ने कहा कि मूल रूप से ढाका में आंदोलन ज्यादा है। इंटरनेट सेवा बंद है। इसके अलावा बांग्लादेश में कल धारा 144 की घोषणा की गई है। वहां रहना सुरक्षित नहीं लगा रहा था इसलिए मैं घर लौट आई। वहीं, एक अन्य छात्र सरोज सान्याल ने कहा आंदोलन मुख्यतः शहरों में है। बांग्लादेश की हालत बहुत नाजुक है। इंटरनेट बंद होने के कारण बाहरी दुनिया से संपर्क करना संभव नहीं है। इसलिए घर लौट आया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.