सुदर्शन विहार रेसीडेंशियल सोसायटी में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेला पर्व

देहरादून। पर्यावरण संवर्द्धन के प्रति जागरूकता का अलख जगाने का बीड़ा उठाते हुए गुजराड़ा मानसिंह क्षेत्र के वार्ड नं. 59 में बसी सुदर्शन विहार रेसीडेंशियल सोसायटी के निवासियों द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर सोसायटी क्षेत्रान्तर्गत 40 पौधों का आरोपण कर आज सामाजिक सरोकारों का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया गया।

सोसायटी के सभी क्षेत्रों का भ्रमण कर निवासियों द्वारा पार्षद शिवानी बंसल एवं उनके पति संजीत बंसल के सहयोग से आंवला, अमलताश, अमरूद आदि के 40 पौधे लगाये गये। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसायटी के गणमान्य नागरिकों योगेश नेगी, दीपिका बिष्ट नेगी, चन्द्र मोहन जोशी, वीरेन्द्र सिंह तोमर, यशपाल कैंतुरा, विद्युत कुण्डू हरेन्द्र सिंह गुंसाई, अशोक आहूजा, शान्तनु नाईक, दिनेश उपाध्याय, प्रवीण मासी, प्रवीण आर्या, पंकज कुमार, साकेत आहूजा, विशाल रोहिला आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.