प्रोक्योरमेंट विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

सतर्कता विभाग, सीसीएल मुख्यालय के तत्वाधान में आज दिनांक 15.07.2024 को रजरप्पा क्षेत्र द्वारा प्रोक्योरमेंट विषय पर एकदिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) पंकज कुमार उपस्थित थे। महाप्रबंधक बिनोद कुमार ने शाल तथा पौधा देकर मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य सतर्क अधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि दैनिक कामकाज में 80% गलतियां सिर्फ ज्ञान की कमी के कारण होती है। इसलिए ज्ञान अर्जन अति आवश्यक है। आज की इस कार्यशाला से प्रोक्योरमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषय ज्याद से ज्यादा ज्ञान अर्जित करें, जिससे आगे आपके कामकाज में गलती की गुंजाइश कम हो। उन्होंने कहा कि सरकारी कम्पनी में काम करते हुए, सरकारी पैसो से जब हम खरीददारी करते हैं, तो हमें इस बात का विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए कि उचित माध्यम से उचित दर पर खरीददारी हो।उन्होंने यह भी अपील किया आप सभी सप्ताह में 1 घंटे अपने विभाग से संबंधित नियमावलियों को जरूर पढ़ें। महाप्रबंधक बिनोद कुमार ने अपने संबोधन में मुख्य सतर्कता अधिकारी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि रजरप्पा क्षेत्र को इस तरह के महत्वपूर्ण विषय पर कार्यशाला का आयोजन करने पर काफी गर्व है। और इस बात की खुशी है प्रोक्योरमेंट से संबंधित मुद्दों पर हमारे अधिकारियों को काफी फायदा होगा।

इस कार्यशाला में रजरप्पा क्षेत्र, बरकासयाल क्षेत्र, अरगड्डा क्षेत्र, कुज्जू क्षेत्र, हजारीबाग क्षेत्र, तथा बरकाकाना से कुल 70 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में SAP, जेम पोर्टल, MSME तथा विजिलेंस दिशानिर्देशों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। कार्यशाला में रमन कटियार, उप प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन), सीसीएल मुख्यालय, अवनी नंदन, उप प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन), MSME विभाग से सुरेन्द्र शर्मा, जेम पोर्टल से सुबोध कांत प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में राजकिशोर, महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन), शशांक शरण, CVO ke तकनीकी सचिव सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय कल्याण पदाधिकारी आशीष झा तथा क्षेत्री प्रशिक्षण पदाधिकारी एस के चौधरी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंकज कुमार द्वारा वृक्षारोपण भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.