After Header-1

विधायक सुनीता चौधरी ने जाँगी में डीएमएफटी मद से पीसीसी पथ का किया गया शिलान्यास

गोला(रामगढ़)।रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुनीता चौधरी के द्वारा सोमवार को गोला प्रखंड के मगनपुर पंचायत स्थित जाँगी गाँव में डीएमएफटी मद से विश्वकर्मा स्थल से लेकर सोहन करमाली के घर तक पीसीसी पथ का शिलान्यास हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के कर कमलों के द्वारा शिलापट्ट का अनावरण करते हुए नारियल फोड़कर किया गया। पीसीसी का निर्माण 62,16,500/रूपये की लागत से बनेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आए दिन यहाँ लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने विधायक का आभार प्रकट करते हुए उनका स्वागत फुलमाला पहनाकर किया गया। मौके पर आजसू पार्टी के अंगद महतो, गौतम महतो, महावीर महतो, लखी करमाली, संवेदक बासिक अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.