35वां प्रांतीय कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता तरुण बहन वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर,रजरप्पा खो-खो में बनी उपविजेता

कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा की बहने विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा आयोजित 35 वां प्रांतीय कबड्डी एवं खो – खो प्रतियोगिता में खो-खो में बनी उपविजेता।यह प्रतियोगिता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली,हजारीबाग में आयोजित हुई थी।जिसमे विद्यालय खेल आचार्य अक्षय कुमार सिंह एवं ममता कुमारी के नेतृत्व में 10 बहनें-परी कुमारी,करिश्मा कुमारी,प्रिया कुमारी,माही कुमारी,खुशी कुमारी,सबनम कुमारी,अन्नू कुमारी,रिया कुमारी,अंशु कुमारी,सोनम कुमारी सम्मलित हुई।बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते हुए शानदार खेल प्रदर्शित किया। बहनों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष उपेंद्र नारायण प्रसाद,उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, प्राचार्य उमेश प्रसाद,कोषाध्यक्ष आशीष झा सहित समिति के सभी सदस्य एवं आचार्य, दीदी जी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.