After Header-1

बिहार के बेगूसराय में सड़क हादसा, 5 की मौत , 2 की हालत गंभीर

पटना। बिहार में बेगूसराय जिले के बीहट गांव के रत्न चौक के पास मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। यह हादसा कार और ऑटो की टक्कर से हुआ।

यह टक्कर इतनी जोरदार रही कि ऑटो सवार 11 लोगों में से पांच की जान चली गई। कार सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक पांच लोग हाथीदह जंक्शन से बेगूसराय के लिए ऑटो से निकले थे। राष्ट्रीय उच्च पथ मर्ग-31 फोरलेन पर बीहट रतन चौक के पास कार और ऑटो में यह टक्कर सुबह 05.30 बजे हुई। ऑटो की अन्य सवारी बबूल ने बताया कि ऑटो को सफेद कार ने टक्कर मारी। हम आगे की सीट पर बैठे थे। दिल्ली से ट्रेन से आए थे। हम इनमें से किसी को पहचानते नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.