After Header-1

भुरकुंडा कोयलांचल के सयाल ये कोलफील्ड् मजदूर यूनियन के केन्द्रीय कार्यकारिणी की हुयी बैठक

भुरकुंडा ।  कोलफील्ड मजदूर यूनियन केंद्रीय कार्यकारणी की बैठक सोमवार को सयाल अम्बेडकर भवन में आयोजित की गई। जिसमें केन्द्रीय पदाधिकारी सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय यूनियन के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विनय सिंह मानकी और संचालन महामंत्री सह जेबीसीसीआई सदस्य रघुनंदन राघवन ने किया। मौके पर यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारियों को बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं अन्य एरिया से पहुंचे यूनियन के सदस्यों का भी अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। मंचासीन पदाधिकारियों यूनियन के उदय सिंह सहायक महामंत्री भीम सिंह यादव, नागेश्वर रंजीत पांडेय, खुशी लाल महतो, रमाकांत दुबे शामिल रहे। मौके पर यूनियन के मजबूती बनाने के साथ साथ वर्ष 2023 के सदस्यता पर समीक्षा की गई साथ ही साथ 2024 में यूनियन की सदस्यता कैसे बढ़ाई जाए इस पर गंभीर रूप से चर्चा की गई। वहीं आगामी सितंबर माह में यूनियन सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। मौके पर रघुनंदन राघवन ने कहा कि यूनियन मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाती रही है और आगे भी मजदूर हित में संघर्ष करती रहेगी। अधिक से अधिक मजदूरों को जोड़कर संगठन को और मजबूती प्रदान की जाएगी। बैठक का समापन बरका-सयाल एरिया सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन कर किया। बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह भुरकुंडा परियोजना सचिव पप्पू सिंह, उरीमारी शाखा सचिव विनोद साव, बिरसा शाखा सचिव सुधीर कुमार सिंह, सयाल शाखा सचिव सुजीत पटेल, बरका सयाल एरिया सेफ्टी बोर्ड संजय यादव, संतोष यादव, बोलो शर्मा, सुरेंद्र यादव, मनोज कुमार , हरिशंकर पांडे, रामदेव महतो, मनजीत रंजन, जुगल नायक, रमाशंकर सुरेश, सुरेंद्र ठाकुर, दयानंद प्रसाद केसरी, जितेंद्र नोनिया, गणेश दुसाध, सुनील महतो, मनोज सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.