After Header-1

फिर लक्ष्मीकांत वाजपेयी बनाए गए भाजपा के झारखंड प्रभारी

रांची। झारखंड में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा इसके लिए रणनीति बनाने में जुट गई है। इस बीच शुक्रवार को भाजपा ने उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी को एक बार फिर से झारखंड का प्रभारी बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड समेत विभिन्न प्रदेशों में प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। लक्ष्मीकांत वाजपेयी को 2022 में भी झारखंड भाजपा का प्रभारी बनाया गया था। लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड प्रभारी नियुक्त करने से पहले भाजपा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया जबकि असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा को सह प्रभारी नियुक्त किया है। वे लगातार झारखंड का दौरा भी कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.