मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक

रामगढ़। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत गुरूवार को उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह के द्वारा उपायुक्त सहित बैठक में उपस्थित समिति के अन्य सदस्यों को जानकारी दी गयी की वित्तीय वर्ष 2024 -25 में वर्तमान में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु जिला स्तर पर कुल 350 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें 152 आवेदन दस्तावेज के अभाव में अपूर्ण है वही 76 आवेदन प्रखंड स्तर पर सत्यापन हेतु लंबित जिस पर उपायुक्त ने सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द सत्यापन करने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने 122 आवेदनों का समिति के अन्य सदस्यों के साथ प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए लाभुको को लाभ देने हेतु राज्य स्तर पर लाभुकों से सबंधित सूची भेजने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.