इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की छत का हिस्सा गिरा, कई वाहन क्षतिग्रस्त…छह लोग घायल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बीच शुक्रवार तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ‘टर्मिनल-एक’ की छत का एक हिस्सा वाहनों पर गिर जाने से छह लोग घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त वाहनों में कोई और फंसा न हो। अधिकारी ने बताया कि इस घटना की सूचना तड़के करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली अग्निशमन सेवा को मिली। हवाई अड्डे की छत गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.