After Header-1

मणिपुर में बंकर ध्वस्त, हथियार, गोला-बारूद बरामद

इंफाल। मणिपुर में बिगड़ते हालात के मद्देनजर बड़ी संख्या में अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। इस तैनाती का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। बावजूद इसके सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। इसी अभियान में सुरक्षा बलों ने एक बंकर ध्वस्त कर इंफाल पश्चिम जिले के कादांगबंद से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान चल रहा है। इस अभियान के दौरान कडांगबंद, इंफाल पश्चिम जिले से एक हेकलर एंड कोच असॉल्ट राइफल, एक एसएलआर, एक कार्बाइन, तीन .32 पिस्तौल, एक 9 मि.मी. पिस्तौल और तीन 12 इंच सिंगल बैरल गन बरामद की गई। अभियान के दौरान कडांगबंद, इंफाल पश्चिम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अवैध बंकर ध्वस्त कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.