दक्षिण चीन में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से 47 की मौत

बीजिंग। चीन के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित गुआंग्डोंग प्रांत में भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ व भूस्खलन में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई है। चीन की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह खबर दी।

सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी ने शुक्रवार दोपहर में कहा कि मीझोउ शहर में 38 अन्य लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसने कहा कि इसी शहर में इसके पहले नौ अन्य लोगों की मौत हुई थी।

सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी ने शुक्रवार दोपहर में कहा कि मीझोउ शहर में 38 अन्य लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसने कहा कि इसी शहर में इसके पहले नौ अन्य लोगों की मौत हुई थी। इसी हफ्ते की शुरुआत में, मेझाऊ शहर से 10,000 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। वहीं 1 लाख 30 हज़ार से ज़्यादा लोग बिजली की किल्लत से जूझ रहे थे। बाढ़ के हालात को देखते हुए शहर के प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण की आपातकालीन कार्रवाई को सबसे गंभीर स्तर यानि लेवल-1 पर पहुंचा दिया। चीन में बाढ़ नियंत्रण की आपातकालीन व्यवस्था में चार स्तर होते हैं। आसपास के दक्षिणी प्रांत फ़ुज़ियान में भी भारी बारिश हुई है। वहां अब तक कम से कम 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 40 ज़िलों के लगभग 5 लाख 86 हज़ार लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.