After Header-1

योग प्राचीन भारतीय परंपरा की अमूल्य धरोहर :चंद्रशेखर चौधरी

सरस्वती विद्या मंदिर,रजरप्पा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रजरप्पा । कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी एवं प्राचार्य उमेश प्रसाद ने भारत माता एवं महर्षि पतंजलि के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने योग को ऋषि-मुनियों द्वारा दिया गया अनमोल उपहार बताया, जिसे आज संपूर्ण विश्व अपना रहा है। जबकि विद्यालय के प्राचार्य उमेश प्रसाद ने योग संदेश देते हुए कहा कि सभी भैया बहन अपने दैनिक जीवन में योग को उतारे जिससे स्वस्थ और खुशहाल रहें उन्होंने कहा कि संपूर्ण देश आज विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। इस योग दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं। आप स्वस्थ, निरोग व दीर्घायु हो। विद्यालय के योग आचार्य बच्चूलाल तिवारी ने योग स्थापना मंत्र के साथ संधि योग, प्राणायाम में भस्त्रिका, कपालभाती, अनुलोम-विलोम, उज्जायी प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम वही आसन में सूक्ष्म व्यायाम एवं वज्रासन, शशकासन, मंडूकासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, सूर्य नमस्कार आदि आसनों का प्रदर्शन किया और देशभक्ति गीत से राष्ट्रीय भावना को जागृत किया। अंत में सबों ने नियमित योग करने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य मिथिलेश कुमार खन्ना, दुर्गा प्रसाद,देव कुमार, अनिल कुमार, अमरदीप,राकेश सहाय,शम्मी राज, अमरदीप नाथ शाहदेव,अनिल त्रिपाठी,सत्येंद्र मिश्रा, इंद्रजीत सिंह,सेखर कुमार, अनूप झा, शशि कान्त, अमित झा, विदेश सिंह, रेखा पाठक,पूनम सिंह,गायत्री पाठक, रानी कुमारी, ललिता गिरी, ममता कुमारी, अमृता चौधरी, गायत्री कुमारी, रिंकी कुमारी, आरती झा आदि की प्रमुख भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.