After Header-1

आज से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

नई दिल्ली। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। पंखा, कूलर भी जवाब दे चुके हैं लेकिन आज लोगों की लिए राहत भरी खबर है। आज से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आईएमडी के मुताबिक हीटवेव की स्थिति 24 घंटे में कम होने की उम्मीद है, जिससे लोगों की लिए राहत मिल सकती है।

इन राज्य में लोगों को मिलेगी राहत
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली और राजस्थान समेत उत्तर भारत के राज्य में हीटवेव 24 घंटे में कम होगी।

मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और मणिपुर में आईएमडी के अनुसार बारिश की संभावना है। साथ ही 20 से 22 जून तक गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल के लोगों को बारिश होने पर गर्मी से राहत मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.