गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गंभीर ने X पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात कर उन्हें हालिया चुनावों में मिली सफलता के लिए बधाई दी। गृह मंत्री के रूप में उनका नेतृत्व हमारे देश की सुरक्षा और स्थिरता को और मजबूत करेगा।

गौतम गंभीर काफी सुर्खियों में हैं। गंभीर की मेंटरशिप में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम किया था। अब गंभीर का नाम टीम इंडिया के अगले हेड कोच की रेस में सबसे आगे चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के साथ गंभीर की डील फाइनल हो चुकी है और बस औपचारिक ऐलान होना बाकी है।टी20 वर्ल्ड कप 2024 की समाप्ति के साथ ही मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.