After Header-1

रुद्रप्रयाग हादसे में अब तक 10 की मौत, 250 मीटर नीचे गिरी थी श्रद्धालुओं की मिनी बस

देहरादून। उत्तराखंड में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। इस भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक टेम्पो ट्रैवलर में 26 यात्री सवार थे।बताया जा रहा है कि हादसे में घायल 7 लोगों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जबकि 9 लोग रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

रुद्रप्रयाग आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि टेम्पो ट्रैवलर दिल्ली से आ रहा था, यात्री बद्रीनाथ जा रहे थे। इस गाड़ी में 26 लोग सवार थे, 16 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।उन्होंने कहा कि नदी में भी रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, बताया जा रहा है कि एक लड़का नदी में कूद गया था, उसका अभी तक पता नहीं चल सका है।नंदन सिंह राजवार ने बताया कि किसी के सिर में तो किसी के हाथ पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.