जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का सरकारी भवनों में होगा संचालन, तैयारी शुरू

रामगढ़।जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर शनिवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक तिर्की ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2023- 24 में किए गए कार्यों व 2024- 25 में किए जाने वाले कार्य योजना के संबंध में उपायुक्त को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं की लंबित रिक्तियों के विरुद्ध नियुक्ति हेतु आयोजित किए जा रहे आमसभा की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने निर्धारित नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया वही उपायुक्त ने सभी आंगनबाड़ी केंद्र संचालन कर रहे आंगनबाड़ी सहिया सेविकाओं को बच्चों का उपस्थित डाटा गलत भरने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी व बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को जिले के सभी वैसे आंगनबाड़ी केंद्रों जो कि वर्तमान में सेविका या सहायिका के निजी भवनों में या अन्य भवनों में संचालित हो रहें है उन सभी भवनों का चिन्हित कर नए भवन निर्माण हेतु प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया । साथ ही उपायुक्त ने वैसे आंगनबाड़ी केंद्र जिनमे बिजली, चापानल एवं शौचालय नही है में जल्द से जल्द सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध ग्रोथ मॉनिटरिंग उपकरणों के वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए नई ग्रोथ मॉनिटरिंग उपकरणों के क्रय हेतु प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करते हुए बच्चों व अन्य लाभुकों को लाभान्वित करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इसके साथ ही उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यशाला आयोजित करते हुए बच्चों के साथ लोगो को भी बाल विवाह उन्मूलन के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.