कोलकाता के मॉल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान आग की लपटें और घना धुआं उठता देख वहां अफरा तफरी मच गई।

वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम के साथ ही फायर ब्रिगेड की लगभग 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग मॉल के अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.