After Header-1

मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

देहरादून। यूनेस्को क्लब दून वैली ईस्ट द्वारा आज अपने 34वे स्थापना दिवस पर 51 मेधावी छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप और बैग देकर उनको सम्मानित किया कार्यक्रम के फाउंडर अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश कुमार गोयल ने कहा की 34 साल पहले हमने पांच बच्चों से स्कॉलरशिप शुरू की थी और यहां धीरे-धीरे बढ़कर सभी सदस्यों की सहयोग से 51 हो गई है। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तराखंड राजपुर विधानसभा के विधायक खजान दास ने यूनेस्को क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोग ने 34 साल से कार्य कर रहे हैं यह बड़े हर्ष का विषय है। मैं आज बहुत प्रसन्न हूं कि मुझे ऐसे कार्यक्रम में सहभागिता करने का मौका मिला यूनेस्को क्लब के अध्यक्ष रामगोपाल गोयल ने अपने 2 साल के कार्यकाल का पूरा विवरण रखा जिसमें उन्होंने बताया की यूनेस्को क्लब मेडिकल कैंप, प्लांटेशन, ब्लड कैंप, आदि सामाजिक कार्य जो भी होते हैं उसमें सभी सदस्य द्वार बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। मैं अपने इस 2 साल के कार्यकाल को आगे बढ़ाने के लिए अपने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल अग्रवाल जी को सौंपता हूं मेरी आशा है की यहां भी अपने 2 साल के कार्यकाल को स्वर्ण अक्षरों में लिखेंगे। नव निर्वाचित अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने राम गोपाल का और यूनेस्को क्लब के फाउंडेशन मेंबर डॉक्टर सुरेश कुमार गोयल का धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों ने आज जिम्मेदारी मेरे को दी है मैं इसको भलीभाँति पूरी करूंगा और सभी सदस्यों को साथ लेकर सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता रखूंगा कार्यक्रम का संचालन रजनीश गोयल, ने किया इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल गोयल, विशाल गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, मधु जैन, सचिन जैन, अंकित अग्रवाल, संजय मित्तल, अजय जसोल, साधना गोयल, शिप्रा अग्रवाल, मिताली अग्रवाल, आदि  शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.