After Header-1

जम्मू-कश्मीर: रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकी हमला, खाई में गिरी बस, 10 लोगों की मौत

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी के बाद तीर्थयात्रियों को कटड़ा से शिवखोड़ी ले जा रही एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 यात्रियों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने शुरुआती रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि शिव खोरी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर पोनी इलाके के तेरयाथ गांव में आतंकियों ने गोलीबारी की। हमले के बाद बस गहरी खाई में लुढ़क गई। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान शुरू किया गया और पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं।

शुरुआती सूचनाओं के मुताबिक घटना में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर खाली कारतूस मिले हैं। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.