After Header-1

पुणे पोर्श कार केस: ब्लड सैंपल बदलने वाले दो डॉक्टरों समेत चार आरोपित 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

मुंबई। पुणे हिट एंड रन मामले में नाबालिग आरोपित का ब्लड सैंपल में हेर फेर करने वाले दो डॉक्टरों सहित चार आरोपितों को शुक्रवार को पुणे सेशन कोर्ट ने 14 दिनों तक न्यायिक कस्टडी में भेज दिया है। इस मामले की गहन छानबीन पुणे पुलिस की टीम कर रही है।

पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 19 मई को बिना नंबरप्लेट की पोर्शे कार नशे में धुत्त होकर चलाते हुए नाबालिग आरोपित ने मध्य प्रदेश के रहने वाले दो आईटी पेशेवरों की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इसी मामले में पुलिस ने नाबालिग आरोपित का ब्लड सैंपल लेकर अल्कोहल का पता लगाने के ससून अस्पताल में जांच के लिए भेजा था। आरोप है कि इन सभी आरोपितों ने तीन लाख रुपये लेकर ब्लड सैंपल बदल दिया था।

इस मामले में पुणे पुलिस ने ससून जनरल अस्पताल से जुड़े डॉ. अजय टावरे, डॉ. श्रीहरि हलनोर और अतुल घाटकांबले और अमर गायकवाड़ को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने इन सभी आरोपितों को आज तक पुलिस कस्टडी में भेजा था। पुलिस कस्टडी खत्म होने की वजह से आज पुणे पुलिस ने चारों को पुणे में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीआर कचरे की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने इन चारों को 14 दिन की न्यायिक कस्टडी में भेज दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.