सुपरस्टार सिंगर 3 पर, नेहा कक्कड़ ने अविर्भव की तारीफ करते हुए उसे 8वां अजूबा बताया

रांची। इस रविवार, सोनी टेलीविज़न ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ में मेलोडी किंग उदित नारायण और उनकी पत्नी दीपा नारायण का ‘उदित नारायण की मास्टरक्लास’ नामक विशेष एपिसोड में स्वागत किया जाएगा। जहां प्रतियोगी उदित जी की धुनों के जादू को जीवंत करते हुए, सभी संगीत प्रेमियों यादगार अनुभव देंगे।
कोच्चि, केरल के असाधारण रूप से प्रतिभाशाली 7 वर्षीय अविर्भव ने भावपूर्ण प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रभावित होकर, उदित नारायण जी ने कहा, “इतनी कम उम्र में अविर्भव बहुत खुलकर गाते हैं। क्या परफॉर्मेंस है! इस गाने को इतनी भावना के साथ गाने में मुझे कई साल लग गए, और आपने इस गाने को कितनी भावना के साथ गाया है।”
नेहा कक्कड़ ने सराहना करते हुए कहा, “केवल सात साल की उम्र में अविर्भव इस दुनिया में 7 अजूबे हैं, लेकिन आप 8वां अजूबा हैं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.