After Header-1

डीएवी सी एम सी के हॉनरेरी ट्रेजरर श्री आर के शेट्टी का डीएवी रजरप्पा में शैक्षणिक भ्रमण

सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल में 28 मई 2024 को डीएवी कॉलेज प्रबंधनकर्तृ समिति के हॉनरेरी ट्रेजरर श्री आर के शेट्टी का शैक्षणिक भ्रमण हुआ। सर्वप्रथम डीएवी रजरप्पा के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डॉ० एस के शर्मा तथा झारखंड प्रक्षेत्र–डी के अलग–अलग विद्यालयों से आए प्राचार्यों ने गर्मजोशी के साथ पुष्पगुच्छ से उन्होंने स्वागत किया । विद्यालय प्राचार्य ने शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों का जिक्र किया। शेट्टी साहब ने सभी शिक्षक–शिक्षिकाओं, ऑफिस स्टाफ तथा चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों से शिष्टाचारी मुलाकात की तथा सभी को मन और लगन से अपने–अपने कर्मक्षेत्र में तत्पर रहने की शिक्षा दी। सत्र 2023–24 में कक्षा दसवीं और बारहवीं में सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अभिभावकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया जो विद्यार्थियों के पठन–पाठन के समय तत्पर रहने के कारण परिणाम शत्–प्रतिशत देखने को मिला । इसी क्रम में डीएवी संस्था में कार्यरत शिक्षक- शिक्षिकाओं तथा नए शिक्षकों की नियुक्ति के लिए लगभग 350 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। चयनित अभ्यर्थी झारखंड प्रक्षेत्र–डी के अंतर्गत डीएवी स्कूलों में कार्य करेंगे। मुख्यातिथि ने चयनित शिक्षकों को डीएवी संस्था से जुड़ने, मेहनत तथा लगन से पठन-पाठन कार्य करने के लिए प्रेरित किया। शेट्टी साहब ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। विद्यालय प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी श्री एस के शर्मा ने श्री शेट्टी जी को स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्र से सम्मानित किया। डीएवी झारखंड प्रक्षेत्र- डी के लिए अपना बहुमूल्य समय निकालने के लिए प्राचार्य ने उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन देते हुए बड़े हर्ष के साथ कहा कि शेट्टी साहब की देख–रेख तथा मार्गदर्शन में डीएवी संस्था दिन दूनी, रात चौगुनी तरक्की करेगी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.