सरकारी नाली निर्माण में बाधा उत्पन्न करने का आरोप

मनोज कुमार झा

रांची। गोला के हेरमदगा स्थित श्रीराम कॉलोनी में NH 23 टीवीएस शोरूम से लेकर श्रीराम कॉलोनी तक पीसीसी पथ के दौरान नाली निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप ग्रामीणों ने देव कुमार एवं प्रमोद कुमार पर लगाया है नाली निर्माण के बीच में देव कुमार द्वारा सीमेंट डालकर बंद कर दिया जा रहा है काम पूरा करने देने के मांग पर देव कुमार द्वारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है श्रीराम कॉलोनी में अपने घर के पास तीनों रोड में अतिक्रमण किए हुए हैं इस संदर्भ में ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन दिए हैं कि इस जमीन को लेकर पूर्व में भी विवाद हो चुका है श्रीराम कॉलोनी के ग्रामीण गौतम कुमार रमेश प्रसाद दिलीप कुमार सिंह सत्येंद्र कुमार मनोज पोद्दार मंजू देवी निशांत कुमार अभिमन्यु अग्रवाल चिरंजीवी पाठक संजय साहू नागेश्वर महतो मनोरंजन कुमार महेश मेहता जगदीश शाह आनंद कुमार कमल किशोर प्रसाद अर्जुन कुमार भीम नायक उमेश कुमार नवीन कुमार ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.