सांबा जिले में पाकिस्तान का ड्रोन दिखा, बीएसएफ के जवानों ने की गोलीबारी

सांबा। जम्मू संभाग के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान का ड्रोन देखे जाने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों ने शुक्रवार रात गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने देररात पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की आवाजाही का पता लगाया और लगभग दो दर्जन राउंड फायरिंग की।

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि ड्रोन को वापस पाकिस्तानी सीमा में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह रामगढ़ सेक्टर के नारायणपुर में सीमा चौकी क्षेत्र में ड्रोन से हथियार या फिर नशीले पदार्थ गिराए जाने की आशंका के चलते तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.