After Header-1

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण की बढ़ी रफ्तार, पहुंची तेइस लाख के पार

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। वहीं चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण की रफ्तार भी बढ़ गई है। तीर्थयात्रियों में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। ऐसे में लगातार पंजीकरण संख्या बढ़ती जा रही है। चारधाम यात्रा के लिए अब तक कुल 2357393 पंजीकरण हो चुके हैं।

चारधाम यात्रा के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। यात्रा प्रबंधन के लिए चारों धामों में टोकन सिस्टम लागू किया गया है। बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी श्रद्धालु चारधाम यात्रा नहीं कर पाएगा। श्रीकेदारनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट शुक्रवार को खोल दिए गए हैं। वहीं श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुलेंगे। चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार शाम तक कुल 23,57,393 यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें यमुनोत्री के लिए 3,68,302, गंगोत्री के लिए 4,21,205, श्रीकेदारनाथ धाम के लिए 8,07,090, श्रीबदरीनाथ धाम के लिए 7,10,192 तो हेमकुंड साहिब के लिए 50,604 यात्री पंजीकरण कराए हैं।

चारधाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की वेबसाइट, ऐप, टोल फ्री नंबर और वाट्सएप के जरिए पंजीकरण करा सकते हैं। पिछली बार की तरह इस बार किसी भी धाम के लिए यात्रियों की संख्या सीमित करने का प्रावधान नहीं रखा गया है। श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण registrationandtouristcare.uk.gov.in वेबसाइट के माध्यम से करा सकते हैं। तीर्थयात्री व्हाट्सएप नंबर 91-8394833833 के माध्यम से भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। साथ ही टोल फ्री नंबर 0135 1364 से भी पंजीकरण करा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.