After Header-1

लोक सेवा आयोग ने चुने 25 अभियंता, सूची जारी

देहरादून।  लोकसेवा आयोग द्वारा ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सिविल अभियंत्रण में सफल 24 अभ्यर्थियों एवं सहायक अभियंता विद्युत/ यांत्रिक अभियंत्रण के एक अभ्यर्थी की चयन सूची जारी कर दी है।

इसके तहत सामान्य श्रेणी में शुभम कुमार सिंह, बृजेश्वर तिवारी, सूर्य प्रकाश वर्मा, सौरभ कैंतुरा, अरुण चौकियाल, अखिल गुप्ता, शिवर त्रिपाठी, हर्ष डोभाल, अक्षित मेवाड़, नवनीत सिंह रावत के नाम शामिल हैं। जबकि पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों में संदीप नौटियाल, अभिषेक जोशी शामिल किए गए हैं। कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों में सचिन सिंह बागड़ी और अक्षय साक्त के नाम शामिल है जबकि कातयायनी नौटियाल, अचल बिष्ट विशेष श्रेणी में चुने गए हैं।

अनुसूचित जाति अभ्यर्थी देवेंद्र सिंह के बाद यामिनी खनायक सामान्य श्रेणी, निधि रावत, सामान्य श्रेणी, राजेंद्र कुमार आरक्षित वर्ग, मनीष रावत पिछड़ा वर्ग, आशीष कुमार आरक्षित, मेघा और राशि सिंह आरक्षित वर्ग में चुनी गई है जबकि रोहित सिंह वर्मा सामान्य वर्ग में सहायक अभियंता विद्युत यांत्रिक चुने गए हैं। लोक सेवा आयोग द्वारा यह सूची सोमवार छह मई को जारी की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.