After Header-1

फिजिक्स वाला का अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय युवाओं से देश लौटने का आह्वान

नई दिल्ली।  ऑनलाइन एजुकेशन के प्रमुख प्लेटफार्म फिजिक्स वाला के संस्थापक और सीईओ अलख पांडे ने अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय युवाओं से स्वदेश लौटने का आग्रह किया है। उन्होंने इन युवाओं का देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया है। पांडे ने कहा है कि जो युवा वापस नहीं आ सकते, उन्हें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

अलख पांडे ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कहा है कि उन्हें हाल ही में गेस्ट स्पीकर के रूप में हार्वर्ड विश्वविद्यालय, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में आमंत्रित किया गया। पांडे के अनुसार उन्होंने अमेरिका में भारतीय छात्रों से बातचीत की। इंस्टाग्राम पोस्ट में अलख पांडे ने लिखा, ”जय हिंद, हमें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया। वहां इंडियन स्टूडेंट्स को भारत वापस आकर या वहां रहकर भी भारत के लिए डायरेक्टरी या इनडायरेक्टली कंट्रीब्यूट करने के लिए मोटिवेट किया। हां, हमारे देश में बहुत कमियां हैं, पर कोई भी देश परफेक्ट नहीं होता, लेकिन जरूरत होती है देश के यूथ की उसे बेहतर बनाने के लिए लिए। वन्दे मातरम्।”

अलख पांडे की इस पोस्ट को तीन लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। ढेरों कमेंट भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा, ”सभी भारतीय युवा जो विदेश में पढ़ रहे हैं। यदि आपके लिए संभव हो तो कृपया भारत लौट आएं और अपने देश को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। इस तरह लौटें जिस तरह गांधी लौटे, जिस तरह आम्बेडकर लौटे, जिस तरह जेआरडी टाटा लौटे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.