After Header-1

मलेशिया : प्रशिक्षण के दौरान दो सैन्य हेलीकॉप्टर आपस में टकराये, 10 लोगों की मौत

कुआलालंपुर। मलेशियाई नौसेना ने कहा कि मंगलवार को एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान दो सैन्य हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिससे उनमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई।

नौसेना ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब हेलीकॉप्टर नौसेना की 90वीं वर्षगांठ के जश्न की तैयारी के लिए उत्तरी पेराक राज्य में एक नौसैनिक अड्डे पर प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे थे। नौसेना की 90वीं वर्षगांठ अगले महीने है। बयान के मुताबिक, ”दोनों हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।” नौसेना ने बयान में बताया कि मृतकों की पहचान के लिए शव अस्पताल भेज दिये गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.