मैं बनिया हूं हिसाब साथ लेकर आया हूं : अमित शाह

कोटद्वार । गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि मैं बनिया हूं इसलिए सारा हिसाब साथ लेकर आया हूं ,ये बोलते ही पूरे पंडाल में ठहाके गूंज पड़े। दुर्गापुरी में आयोजित जनसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है विकसित भारत की संरचना करना और उत्तराखंड को विकसित करना।

कहा कि कांग्रेस कभी हिसाब नहीं देती थी लेकिन मैं बनिया हूं और मैं हिसाब लाया हूं कि इतने साल से कांग्रेस ने उत्तराखंड को क्या दिया। कहा कि मोदी ने डेढ़ लाख करोड़ दिया, सीएम धामी जब भी दिल्ली आते लिस्ट दे जाते थे और आज हेलीकॉप्टर से विकसित उत्तराखंड देखते हैं तो सुकून मिलता है। शाह ने कहा कि सीएम धामी ने बेहतर कार्य किया है फिर भी कांग्रेस कहती है की राजस्थान और उत्तराखंड वालों को कश्मीर से क्या लेना देना है, उन्हें नहीं मालूम की कश्मीर के लिए सबसे ज्यादा लहू उत्तराखंड के वीर जवानों ने बहाया है। कहा कि उत्तराखंड को देश विदेश में नया आयाम दिलवाने में मोदी सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है इसलिए मुझे उम्मीद है कि आप तीसरी बार भी कमल का बटन दबाकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अपना सहयोग जरूर देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.