सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपित गुजरात से गिरफ्तार

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के सामने हवाई फायरिंग करने वाले दोनों आरोपितों को पुलिस ने गुजरात के भुज इलाके से सोमवार देररात गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में की गई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम दोनों को मंगलवार सुबह मुंबई ले आई है। दोनों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सलमान खान के आवास के सामने रविवार को तड़के फायरिंग कर दो लोग फरार हो गए थे। इनकी तलाश के लिए मुंबई पुलिस ने 15 से टीमों का गठन किया। पुलिस टीम हरियाणा, राजस्थान और बिहार भेजी गईं। 70 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपितों का हुलिया निकाला गया। वारदात में प्रयुक्त मोटर साइकिल को पुलिस बरामद कर चुकी है। पुलिस इन दोनों आरोपितों के पनवेल में किराये पर रहने वाले घर का भी पता लगा लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.