After Header-1

रांची में जमीन घोटाला मामले में ईडी की छापेमारी

रांची। प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) ने मंगलवार सुबह से जमीन घोटाले मामले में एक बार फिर रांची सहित कई अन्य जिलों में छापेमारी कर रही है।

ईडी की अलग अलग टीमें रांची के तुपुदाना, बरियातू, मोरहाबादी और पंडरा इलाके में छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो ) के नेता अंतु तिर्की सहित अन्य नेताओं के यहां भी छापेमारी कर रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची में कुल नौ जगहों पर ईड की रेड जारी है। उल्लेखनीय है कि नौ अप्रैल को ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले केस में फर्जी डीड बनाने के मास्टरमाइंड सद्दाम को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने सद्दाम को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। सद्दाम से मिली जानकारी के बाद ईडी की टीम छापेमारी कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.