भाजपा राज में मजे से चल रही रोजी-रोटी : बलूनी 

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में भारी मतदान की अपील

अगस्त्यमुनि। गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड और विशेषकर बद्री-केदार क्षेत्र के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है और मतदाता भाजपा के कार्यों से प्रभावित हैं। लोगों की रोजी-रोटी मजे में चल रही है और केंद्र में भाजपा सरकार बनते ही उत्तराखंड में विकास की गति को और तेजी मिलेगी।

पुराना देवल विजयनगर से होकर अगस्त्यमुनि तक करीब एक किलोमीटर लंबे रोड-शो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। ढोल दमाऊ की धुन पर लोग नाचते गाते रहे और मोदी व धामी की जय जयकार लगाते रहे। अगस्त्यमुनि में सभा को संबोधित करते  हुए भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कांग्रेस पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाना चाहती है। यह तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है। कांग्रेस देवभूमि की पवित्रता को खत्म करना चाहती है। तुष्टिकरण की इस नीति को भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। काबीना मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि पूरे देश में इस समय भाजपा की लहर है और अनिल बलूनी सर्वथा योग्य प्रत्याशी हैं। विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि केदार बद्री हमारे लिए रोजगार के सबसे बड़े साधन हैं। यहां पर विकास की गति बढ़ सके, इसके प्रयास भाजपा ने किए हैं। यहां देश-विदेश के लाखों तीर्थयात्री प्रतिवर्ष आ रहे हैं। हमारी सरकार उनका स्वागत करती है और इसमें प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी का अतुलनीय योगदान रहा है। इसलिए लोग तन मन धन से भाजपा को सपोर्ट करें। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने धन्यवाद अदा किया। इस मौके पर विभिन्न दलों के कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता भंडारी, बद्री-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आनंद सिंह बोहरा, संसाधन प्रबंध समिति के संयोजक कुलदीप रावत, पूर्व दायित्वधारी अशोक खत्री, पंकज भट्ट, बीना बिष्ट, लोकसभा प्रभारी विजय कप्रवाण, मीडिया प्रभारी सतीश लखेड़ा, केदारनाथ विधानसभा संयोजक वाचस्पति सेमवाल, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, अनूप सेमवाल, नगर पंचायत निवर्तमान अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट, बीना राणा, अनिल कोठियाल, राय सिंह राणा, अनसूया भट्ट, बिक्रम सिंह नेगी, सांसद प्रतिनिधि श्रीनंद जमलोकी, सुमन जमलोकी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply