उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

देहरादून। शुक्रवार को को डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे उधमिता अभियान में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता तथा उनके बिजनेस आइडिया पर परिचर्चा हेतु एक व्याख्यान का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में उपनिदेशक तथा देवभूमि उधमिता योजना के राज्य नोडल अधिकारी प्रोफेसर दीपक कुमार पांडे ने युवाओं के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण हेतु राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में महाविद्यालय के छात्रों तथा छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी तथा उनके बिजनेस आइडिया पर अपने विचार साझा किए व उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण हेतु ‘एन एस सी गौरव योजना’ के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।साथ ही उन्होंने उद्यमिता के महत्व को उनके भविष्य मे स्ववयवसाय की संभावनाओं को बतायाl स्वागत उद्बोधन कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार द्वारा किया गया ।प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कॉलेज के छात्र-छात्राओं से अपेक्षा की वह सरकार द्वारा इस तरह के संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं का फायदा उठाकर अपने कैरियर को और बेहतर बना सकते हैं इसके लिए उनको इस अभियान से जुड़ना होगा l उद्यमिता एवं नवप्रवर्तन सेल के संयोजक प्रोफेसर वी बी चौरसिया द्वारा भी इस प्रकोष्ठ के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमो से छात्रों को अवगत कराया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर शिखा नागलिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की और अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ रीना उनियाल तिवारी ने किया। इस अवसर पर कॉलेज की उद्यमिता एवं नवप्रवर्तन सेल के डॉ रविशरण दीक्षित,अर्चना पाल उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.