चित्रांश महापरिवार गोला के पूर्व सचिव की सड़क दुर्घटना हुई मौत

◆अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना

◆मौत की खबर सुनकर चित्रांश महापरिवार सहित पूरा गोला स्तब्ध रह गया

गोला(रामगढ़)।बुधवार देर शाम लगभग 8:30 बजे दामोदर रेस्टोरेंट के सामने हुई सड़क दुर्घटना में बाईक सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई। मृतक की पहचान गोला बक्शी टोला निवासी ज्योति कुमार सिन्हा उर्फ मुन्ना (66 वर्ष) के रुप हुई। जानकारी के अनुसार मृतक धनबाद से बाईक चलाकर अपने घर गोला वापस आ रहे थे, इसी क्रम में यह घटना घटी। ज्योति कुमार सिन्हा वर्ष 2018 में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड(बीसीसीएल) के मुनीडीह परियोजना(धनबाद) से सेवानिवृत्त हुए थे। ज्योति कुमार सिन्हा चित्रगुप्त महापरिवार गोला के तीन वर्षों तथा सचिव पद पर रहे। वे सरल, मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। सामाजिक कार्यों में उनकी उपस्थिति सराहनीय रही है। वे अपने पीछे माँ, पत्नी और दो बेटे सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरिक्षण हेतु सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया। अन्त्यपरिक्षण के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार दुमुहानी मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि उनके कनिष्ठ सुपुत्र निशांत ने किया। उनके देहावसान पर सर्वत्र शोक की लहर हैं। उनके देहावसान पर चित्रांश समाज के सनतकुमार सिन्हा, अजीत कुमार सिन्हा, बिपिन बिहारी प्रसाद, प्रदीप कुमार सिन्हा, कुँवर कुमार बक्शी, प्रदीप चन्द्र लाला, रविन्द्र कुमार सिन्हा, संजय बक्शी, सुजीत सिन्हा, सुमन कुमार सिन्हा, अनुप कुमार सिन्हा, दीपक कुमार सिन्हा, रजनीश आनंद, अभिषेक कुमार सिन्हा, अमीत कुमार सिन्हा, महेन्द्र बक्शी, संदीप बक्शी, सुदीप बक्शी, संदीप लाला, आनंद बक्शी, जीवन बक्शी, रितेश बक्शी, कुमार प्रशांत, शमी बक्शी सहित समाज के सभी सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है, साथ ही क्षेत्र के प्रबुद्ध जन अक्षय अग्रवाल, मनोज कुमार मिश्र, भरत सोनी, पंचम चौधरी, विजय ओझा, विकास मणि पाठक, जनार्दन पाठक, उज्जवल चक्रवर्ती सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.