After Header-1

डा. रावत ने खिर्सू में जनसंपर्क कर बलूनी के लिए मांगे वोट

श्रीनगर। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने खिर्सू ब्लॉक के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में वोट मांगे। बुधवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने खिर्सू ब्लॉक के कठुड़, कोटि कमेड़ा, चमराडा, जाख, कठुली, गवाड आदि गांव में ग्रामीणों से जनसंपर्क व बैठक कर अनिल बलूनी पक्ष में मतदान कर, लोगों से पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बडी संख्या में कांग्रेसियों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संपत रावत, खिर्सू  मंडल अध्यक्ष रमेश मन्द्रवाल सहित मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.